स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम
    
   
  आइस्क्रीम शायद दुनिया भर में सर्वाधिक खाई जाने वाली मिठाई है. बड़ी से बड़ी छोटी से छोटी सभी दुकानों में आइस्क्रीम का कोई ना कोई स्वाद तो आपको आसानी से मिल जाएगा. आइस्क्रीम आमतौर पर दो प्रकार की होती है, एक जिसमें अंडा होता है और एक बिना अंडे की. आज हम आपको बिना अंडे की स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम बनाना बता रहे है. आप चाहें तो इसी विधि से अपनी पसंद के किसी और फल की भी आइस्क्रीम बना सकते हैं..........
  
      सामग्री
    
       (४-८ लोगों के लिए)   
    
      - 
     दूध ½ कप
- स्ट्रॉबेरी 1 कप
        
      
- क्रीम 1 कप
-  शक्कर ३ बड़े चम्मच
-  छोटे टुकड़ों मे कटी स्ट्रॉबेरी 1/3 कप 
बनाने की विधि :
	
      - स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल निकालकर अच्छे से धो लें. अब स्ट्रॉबेरी को चार टुकड़ों में काट लें.
- लगभग एक तिहाई कप आइस्क्रीम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रखें.
- अगर आप चाहें तो कंडेन्स्ड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
    स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम को बनाने की सामग्री
   
      - अब ब्लेंडर में बड़े टुकड़ों में कटी स्ट्रॉबेरी, दूध और शक्कर लीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करिए स्ट्रॉबेरी के पूरी तरह से पिस जाने तक.
- अब इसमें क्रीम डालें और एक बार फिर से ब्लेंड करें.
 सभी सामग्री को पीसने के बाद क्रीमी मिक्स
   
      - अब छोटे टुकड़ों में कटी हुई स्ट्रॉबेरी को इस मिक्स में डालें और हल्के हाथों से मिलाएँ.
    - अब इस आइस्क्रीम के मिक्स को किसी फूड ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर या फिर आइस्क्रीम के सांचों में डालिए.
    - अब ढक्कन लगाइए और इसे फ़्रीज़र में २ घंटे के लिए या फिर आइस्क्रीम के आधा जमने तक रखिए.
- जब आइस्क्रीम आधी जम जाए तो एक बार फिर से आइस्क्रीम को ब्लेंडर में डालिए और अच्छे से फेटिये.
- जब आइस्क्रीम को फिर से वापस कंटेनर में डाल कर फ़्रीज़र में रखें. आइस्क्रीम को पूरी तरह से जमने में आमतौर पर ४ घंटे का समय लगता है. 
      कुछ नुस्खे और सुझाव
आइस्क्रीम को स्कूप कॅटर से निकाल कर बोल या फिर कोन में सर्व करें. स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम को सर्व करते समय आप इसे ताजी कटी स्ट्रॉबेरी या फिर किसी और फल से भी सज़ा सकते हैं. बच्चों की आइस्क्रीम में आप कुकीज़, वेफर, या फिर बिस्कुट भी लगा सकते हैं सर्व करते समय.
    आइस्क्रीम को अच्छे फेटना ना भूलें. आइस्क्रीम बनाने में यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है.
     
      कुछ और स्ट्रॉबेरी के व्यंजन
   
    स्ट्रॉबेरी शेक
    स्ट्रॉबेरी स्लश
    स्ट्रॉबेरी के क्रिस्टल