मेथी आलू

साझा करें
See this recipe in English

मेथी की पत्तियाँ औषधीय तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन क्योंकि मेथी कड़वी होती है इसीलिए इसे सोया/ डिल (dill) की पत्तियों और सब्जियों के राजा आलू के साथ बनाया जाता है. स्वास्थ और स्वाद से भरपूर इस सब्जी को बनाना काफ़ी आसान होता है, हालाँकि इन सब्जियों को साफ करने में थोड़ा सा समय लगता है. आजकल जाड़े के मौसम में मेथी बहुत आसानी से मिल जाती है. तो आप भी बनाइए सोया मेथी.....

methi aloo

बनाने की विधि :

dill/ methi leaves

सामग्री
(4 लोगों के लिए)

  • आलू 1 मध्यम
  • मेथी 1 गडॅडी
  • सोया पत्ती 1 गडॅडी
  • हरी मिर्च 2
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • हींग 2 चुटकी
  • नमक 1 छोटा चम्मच
  • पिसी लाल मिर्च ¼ छोटा चम्मच
  • पिसा धनिया 1½ छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • तेल 1½ बड़ा चम्मच
  1. मेथी और सोया के मोटे डंठल हटा दें. अब मेथी और सोया पत्तियों को बहुत अच्छे से धो लें. इसके बाद इन पत्तियों को बारीक काट लें.
dill/ soya leaves
  1. आलू को छीलकर एक इंच के टुकड़ों में काट लें और फिर अच्छे से धो लें.
  2. हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें.
  3. अब एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें. अब इसमें जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए भूनें और फिर हींग डालें. आँच को धीमा करके हरी मिर्च डालें, और साथ में डालें कटी मेथी, सोया और कटे आलू. सभी सामग्री को अच्छे अच्छे से मिलाएँ. अब नमक डालें और फिर से सब्जी को चलाएँ. आलू के गलने तक ढक कर पकाएँ. इसमें तकरीबन 15 मिनट का समय लगता है.
  4. अब सब मसाले डालकर सब्जी को दो मिनट तक भूनें.

इस सब्जी को आप रोटी, पूरी, पराठा या फिर दाल चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं..

कुछ नुस्खे/ सुझाव

अगर आपको ताजी हरी मेथी नही मिलती है तो कसूरी मेथी का प्रयोग करिए जो कि आमतौर पर इंडियन स्टोर में आसानी से मिल जाती है.

सोया की पत्ती को अँग्रेज़ी में डिल(dill leaves) कहते हैं और यह आसानी से सुपरमार्केट में मिल जाती हैं.

कुछ और सूखी सब्जियाँ