मसालेदार अरबी
See this recipe in English
अरबी गर्मी की सब्जी है. शकर्कंडी, और आलू के जैसे इसके ट्यूबर खाए जाते हैं. वैसे अरबी के पत्तों से भी बहुत स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं. अरबी को कुछ लोग घुइया के नाम से भी जानते हैं. अरबी आमतौर पर अजवाइन में बनाई जाती है. यह एक जल्दी से बनने वाली स्वादिष्ट सब्जी है.
सामग्री
(4 लोगों के लिए)
- अरबी 500 ग्राम
- अजवाइन 1 छोटा चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
- पिसी लाल मिर्च 1छोटा चम्मच
- पिसा धनिया 2 छोटा चम्मच
- अमचूर 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- तेल 2 बड़ा चम्मच
- कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि :
- अरबी को धोकर उबाल लें. जब अरबी ठंडी हो जाएँ तो इनको गोल काट लें. अगर छोटी अरबी हैं तो बस बीच से दो टुकड़े कर लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें अजवाइन डालें जब अजवाइन अच्छे से तड़क जाए तो नमक को छोड़कर बाकी सभी मसाले डालकर लगभग 10 सेकेंड्स के लिए इन्हे धीमी आँच पर भूने.
- अब भुने मसाले में अरबी और नमक डालें और अच्छे से मिलाएँ. अब मध्यम आँच पर 10-12 मिनट के लिए अरबी को भूनें.
- आँच को बंद कर दें और अरबी को कटी हरी धनिया से सजाएँ. मसालेदार अरबी तैयार है परोसने के लिए.
मसालेदार अरबी को चाहे आप पूरी के साथ परोसें या फिर पराठे के साथ यह हमेश ही बहुत स्वादिष्ट लगती है.
कुछ नुस्खे और सुझाव
इस रेसिपी के लिए छोटी अरबी ज़्यादा अच्छी रहेगीं.
अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं तो मसालेदार अरबी में कटी हरी मिर्च भी मिला सकते है.
कुछ और सूखी सब्जियाँ