पिंक ब्यूटी मॉकटेल

साझा करें
See this recipe in English

पिंक ब्यूटी मॉकटेल- अनार, संतरे, और नीबू के जूस से बनाया गया यह मॉकटेल ना केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी आती उत्तम है. तो आप भी बनाइए यह लाजवाब मॉकटेल और लिख भेजिए अपने विचार.......


Pomegranate mocktail

सामग्री

( 1 पेय ( ग्लास) के लिए)
  • अनार का रस ½ कप
  • नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • शक्कर 1½ बड़ा चम्मच
  • सोडा ½ कप
  • कुटी बर्फ ½ कप

परोसने के लिए

  • पेपर की बनी छतरी
  • स्ट्रॉ
  • अनार के दाने
  • नीबू/ संतरा/ की स्लाइस

बनाने की विधि :

  1. शेकर में अनार का रस, नीबू का रस, और शक्कर को अच्छे से मिलाएँ .
  2. अब एक ग्लास में कुटी बर्फ डालें और फिर इसमें मिलाएँ मिक्स करा हुआ पेय. अब ऊपर से डालें सोडा.
  3. अब आप इसको अपने मन चाहे तरीके से सजाकर परोसें.

स्वादिष्ट पिंक ब्यूटी मॉकटेल तैयार है परोसने के लिए...